नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई ने अपनी एक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भ्रम दूर करने की कोशिश की। न्यायमूर्ति गवई ने खजुराहो में भगवान विष्णु की मूर्ति के पुनर्निर्माण की राकेश दलाल की याचिका पर 16 सितंबर को अपनी टिप्पणी पर जारी तीखी प्रतिक्रिया के बीच कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
पीठ ने मध्य प्रदेश में यूनेस्को विश्व धरोहर खजुराहो मंदिर परिसर के हिस्से (जवारी मंदिर) में भगवान विष्णु की सात फुट ऊँची मूर्ति के पुनर्निर्माण और पुनः स्थापित करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था। मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यह टिप्पणी मंदिर की देखरेख एएसआई के अधीन आने के संदर्भ में की गई थी।
good
ReplyDeletenice
Deletewah wah
ReplyDeletecorrect
ReplyDeletenice
ReplyDeletefine
ReplyDelete