नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की और नेपाल में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों में भारत के समर्थन को दोहराया। मोदी ने नेपाल की प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्की और वहां की जनता को नेपाल के राष्ट्रीय दिवस की हार्दिक बधाई भी दी।
प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा, "नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की से गर्मजोशी के साथ बातचीत हुयी। वहां हाल ही में हुई दुखद मौतों पर गहन संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की। इसके अलावा मैंने कल नेपाल के राष्ट्रीय दिवस पर उन्हें और नेपाल की जनता को हार्दिक बधाई दी।"
lazbab khabar
ReplyDeletelazbab khabar
ReplyDeletegood
ReplyDeletecorrect
Deletemast khabar
ReplyDeletefine
ReplyDeletevvnice
ReplyDeletesunder
ReplyDeletesunder
ReplyDeletegazab
ReplyDeletegazab
ReplyDelete