सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 31 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया। थाना नकुड़ प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर मेहरबान पुत्र महबूब निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ को ग्राम बाईखेड़ी कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के कब्जे से 31 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर दबोचा
June 26, 2025
0