सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध स्मैक व नगदी बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया। थाना सरसावा प्रभारी नरेन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक महेश सिंह, गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नशा तस्कर मुर्सलीन पुत्र महबूब निवासी मौहल्ला मिर्धान कस्बा व थाना सरसावा को ग्राम मीराजादी से पहले मोड़ पर बने गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के कब्जे से 6.6 ग्राम नाजायज स्मैक तथा 1200 रूपये की नगदी बरामद कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया। इसके अलावा इसी थाना पुलिस ने नशे की गोलियां का अवैध कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। श्री शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सागर, प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम माजरी कलां जाने वाले रास्ते से एक आरोपी इन्तजार उर्फ बिरयानी पुत्र जुलफान उर्फ जुल्फू निवासी मौ.हरिजनान कस्बा व थाना सरसावा को 390 टैबलेट एल्पाजोलम, 60 टैबलेट डाइजेम व 170 रूपये की नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
दो नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध स्मैक व नशीली दवाईयां बरामद
June 26, 2025
0
