सीतापुर राकेश पाण्डेय।अपराजिता जज़्बा जीत का नेशनल वेलफेयर ट्रस्ट ने मृदुला श्रीवास्तव जो कि एक हेल्थ और फिटनेस एडवाइजर है,उनके सौजन्य से दो दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन जिले के कस्बा कमलापुर में कराया गया।इसमें अपराजिता के सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में मृदुला ने स्त्रियों की समस्याओं दिल की बीमारी,हड्डियों की बीमारी,त्वचा एवं बालों की समस्याओं आदि के बारे में जानकारी दी और लोगों के द्वारा पूछे गए सभी के प्रश्नों के जवाब दिए।अपराजिता जज़्बा जीत का नेशनल वेलफेयरट्रस्ट
लखनऊ उसके बाद योग विषय पर श्रेताश्रीवास्तव (योग शिक्षक)ने पतंजलि योग सूत्र पर प्रकाश डाला।उन्होंने गीता के योग: कर्मसु कौशलम् की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया योग हमें परमात्मा से जोड़ने का काम करता है।अष्टांग योग के बारे में यम,नियम आसन,प्राणायाम,ध्यान धारणा,समाधि तक की यात्रा को विस्तृत रूप में जानकारी प्रदान की। उसके बाद "भारतवर्ष हमारा प्यारा- अखिल विश्व से न्यारा" गीत प्रस्तुत किया गया।