सीतापुर राकेश पाण्डेय।अथर्व इण्डिया अन्तर्राष्ट्रीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित "अथर्व संवाद" कार्यक्रम अथर्व इण्डिया अन्तर्राष्ट्रीय शोध संस्थान ने बीते दिवस ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से अथर्व संवाद कार्यक्रम में सामाजिक शिक्षा की अवधारणा एवं महत्व पर गोष्ठी रखी।
इस कार्यक्रम में पूरे भारत के अलग अलग राज्यों से वक्ताओं ने प्रतिभाग किय।
कार्यक्रम संस्था के संस्थापक डॉ वी बी पाण्डेय के निर्देशन में संचालन अनीशा कुमारी द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि करुणा पांडेय, मुख्य वक्ता डॉ ऋतु अग्रवाल मेरठ से और आनंद कुमार जैन खंडवा से मौजूद रहे।कार्यक्रम की समीक्षा उषा कंसल के वचनों के साथ हुई। और कार्यक्रम का समापन अनीशा के धन्यवाद शब्दों से हुआ।
कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों श्वेता श्रीवास्तव,प्रज्ञा शुक्ला एवं अन्य साथी सम्मिलित हुए।