मोगा में दुकानदार से लूट के मामले में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार
Author -
Bhor News
August 11, 2025
0
मोगा। जिले में एक छोटे चाय दुकानदार से लूट के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 7 अगस्त की रात को निगाहा रोड पर हुई थी। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इंदरजीत सिंह नाम का दुकानदार रात में अपनी दुकान बंद कर अपने नौकर को घर छोड़ने के बाद एक्टिवा से वापस आ रहा था। रास्ते में दो महिलाओं ने उसे रोका। इसी दौरान उनके पीछे आए दो युवकों ने इंदरजीत की पिटाई की और फिर उसकी एक्टिवा, मोबाइल फोन, सोने का कड़ा और नकदी लूटकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।