शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया था कि उसके पिता का निधन 19 जनवरी 2024 को हो गया था। उनके नाम दर्ज भूमि का विरासत इंटकाल अपने और अपने भाई के नाम करवाने के लिए हल्का पटवारी शमशेर सिंह ने 20,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 9,000 रुपये की राशि आरोपी को दे चुका था, लेकिन पटवारी ने शेष 11,000 रुपये की नकद मांग लगातार बनाए रखी।
ब्यूरो ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन के बाद आज 5 अगस्त 2025 को बावल तहसील में जाल बिछाया और आरोपी पटवारी शमशेर सिंह को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 29, दिनांक 5.8.2025, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी को मंगलवार 6 अगस्त को न्यायालय, रेवाड़ी में पेश किया जाएगा।
ब्यूरो ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी इसी कठोरता से जारी रहेंगी।