टोंक। जयपुर के दादिया में 17 जुलाई गुरुवार को देश के गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन की तैयारी को लेकर भाजपा जनसेवा संवाद केंद्र पर बैठक आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि अमित शाह जयपुर जिले के दादिया गांव में सहकार एवं रोजगार उत्सव में शामिल होंगे।कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। टोंक जिले से 75 बसों में करीब 4500 लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी, मंडल स्तर पर एक संयोजक और दो सहसंयोजक नियुक्त किए हैं। हर बस पर भी एक प्रभारी रहेगा। टोंक, देवली, उनियारा, निवाई और पीपलू विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की व्यवस्था बजरी पोस्ट गुन्सी निवाई में की गई है। टोडा और मालपुरा के कार्यकर्ताओं के लिए भोजन चौसला में होगा। चौहान ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास के वादों और केंद्र सरकार के अभियानों को आगे बढ़ा रही है। बैठक के बाद 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।बैठक में जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, प्रधान काबरा, बबलू टैंकर, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, शकुंतला वर्मा, हरिराम यादव, रामकिशन गुर्जर, प्रवक्ता शिवसिंह मीणा, विजय मालवानी, आईटी सेल प्रभारी लोकेश गुप्ता, कार्यालय मंत्री शंभू शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, सह प्रभारी बलवंत मराठा, हेमंत सैनी, आरव सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष भगवान दास सैनी, धर्मराज गुर्जर, नंदलाल छान, पंकज पहाड़िया, चरण सिंह, नरेंद्र चोपड़ा, हनुमान बेरवा, देवराज खाटरा, राहुल गुर्जर, ममता शर्मा, हसीन खान, पीयूष शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।