
इनरव्हील क्लब टोंक की नवीन अध्यक्ष श्वेता सिंघल ने पदभार ग्रहण समारोह में पद भार ग्रहण किया। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष दीपिका सिंघल ने अपने कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि क्लब की और से महात्मा गांधी अस्पताल के सहयोग से एक मेगा चिकित्सा शिविर आयोजित कर मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाइयां दी गईं। सर्दी के मौसम में कई स्कूलों में निर्धन बच्चों को जर्सियां बांटी गईं। महात्मा गांधी विद्यालय सिटी नंबर 3 में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल के चारों ओर रेलिंग लगवाई गई। क्लब अध्यक्ष दीपिका सिंघल ने अपने कार्यकाल की आय व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने श्वेता सिंघल को अध्यक्ष पद पर पद भार ग्रहण करवाया। पद भार ग्रहण करने के बाद श्वेता सिंघल ने कहा कि वे निर्धन बच्चों और गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेंगी। सर्वाइकल कैंसर के निशुल्क टीके भी लगाए जाएंगे। समारोह में डॉ. गीता माहेश्वरी ने सर्वाइकल कैंसर के लक्षण एवं रोकथाम और उपचार के बारे मे विस्तार से बताते हुए 5 वर्ष में स्क्रीनिंग टेस्ट कराने सलाह दी।समारोह में ऋचा सिंघल, मंजू गर्ग, कमलेश अग्रवाल, हुमा खान, ममता गर्ग, पुष्पा मीणा, रितु विजय, गीता गुप्ता, सरिता विजय, नीतू सिंघल, मीना मंगल, मधु गोयल, मोनू जैन, अंजू कक्कड़, सुधा लोढ़ा, रेखा जाजू, शशि कुर्मी और रिज़वान कलीम अहमद मौजूद रहे। दीपिका सिंघल ने सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह दिए।