सीतापुर राकेश पाण्डेय।हिन्दुओं की मुखर आवाज फायर ब्रांड नेता राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू को पर्यावरण वन एवं जल वायु परिवर्तन संवर्धन परिषद भारत सरकार का उत्तर प्रदेश स्टेट मेंबर बनाया गया। स्टेट मेंबर बनने के बाद वह बुधवार को दिल्ली से सीतापुर पहुंचे।स्टेट मेंबर बनने के बाद सीतापुर प्रथम आगमन पर उनका जिले भर में जोरदार स्वागत हुआ।अपने काफिले के साथ वह नगर में पहुंचे और शहर के विभिन्न चौराहों पर लगी महा पुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
वैदेही वाटिका पर हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।विकास हिन्दू ने महाराजा छीता पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। काफिला शहर में प्रवेश हुआ रेलवे स्टेशन, रोडवेज बसअड्डा होते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। काफिला लालबाग अटल चौक पहुंचा।यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
लालबाग चौराहे से आंख अस्पताल मार्ग पर बढ़ने पर वहां भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। आंख अस्पताल के निकट स्थित गांधी पार्क में पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कारगिल पार्क में स्थित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राजमाता अहिल्या बाई होल्कर को नमन करते हुए माल्यार्पण किया।उसके बाद काफिला भगवान परशुराम चौक पहुंचा यहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भगवान परशुराम का माल्यार्पण करते हुए प्रणाम किया।
भगवान परशुराम मन्दिर में बेलपत्र का पौधारोपण कर सिविल लाइन में स्थित कार्यालय पहुंचे।
यहां विकास हिंदू ने भूपेंद्र यादव कैबिनेट मंत्री भारत सरकार, कीर्तिवर्धन सिंह राज्य मंत्री भारत सरकार, राहुल द्विवेदी चेयरमैन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद भारत सरकार,वॉयस चेयरमैन सर्वेश पाठक एवम् सभी कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मीतू बाजपेई,वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल मिश्रा,निर्भय ब्राह्मण, प्रभात अग्निहोत्री, राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शुक्ला, विकास शुक्ला विवेक अवस्थी,योगेश,अमर पाल,अलोक, बबलू, पंकज,लवकुश, बलराम पाण्डेय,शिवलखन, संजय,सूरज,शुभम आदि गणमान्य लोग एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
