सीतापुर ।किसान मंच के संस्थापक पूर्व प्रधान मंत्री स्व० वी पी सिंह की जयंती के अवसर पर आज नेहरू हाल जिला पंचायत सीतापुर में आयोजित जयंती समारोह में किसान मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि वर्तमान की राजनीति में वी पी सिंह की सोंच के नेता नहीं मिलते? पिछड़ों और गरीबों के लिए उन्होंने अपनी छिहत्तर सौ एकड़ जमीन गरीब भूमिहीनों को पट्टा कर दी थी।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि उनके प्रधान मंत्री के कार्यकाल में पिछड़े वर्ग के लिए लागू मंडल कमीशन का उस समय विरोध करने वाली भाजपा और कांग्रेस आज उन्हीं के पद चिन्हों पर चलने के लिए मजबूर हैं।
राष्ट्रीय सचिव/प्रदेश प्रभारी किसान मंच शिव प्रकाश सिंह ने कहा पिछड़ों और गरीबों के लिए वी पी सिंह मसीहा के रूप में स्थापित हैं।दलितों और पिछड़ों के लिए वह सब वरीयता के आधार पर किया जो समय की सबसे बड़ी जरूरत थी।प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह पहलवान ने कहा कि किसान हित में किसान मंच का गठन वी पी सिंह की किसानों के प्रति निष्ठा और लगन का प्रमाण है।
महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि हम सभी का दायित्व है किसान मंच के संस्थापक वी पी सिंह के विचारों को धरातल पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा!युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राहुल पांडेय ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि मा० वी पी सिंह के पदचिन्हों को अपने मार्गदर्शन का उद्देश्य बना लें।राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि अब हम सभी एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे।सुनीला रावत ने कहा दलितों पिछड़ों और गरीबों के लिए हम सभी को आवाज बुलंद करनी होगी।
किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू,जिला संयोजक किसान मंच नवलकिशोर मिश्र,सिख संगठन जिला अध्यक्ष गुरुपाल सिंह, रामचंद्र मौर्या ने भी अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में किसान मंच मण्डल अध्यक्ष निर्भय सिंह,मतीन खां आवेज चिश्ती मो० नफीस,शोभा लोधी, उत्तम मौर्या सहित पदाधिकारी साथी व किसान उपस्थित थे।
