लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को होने वाले बारावफात जुलूस के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ने साफ तौर पर कहा है कि जुलूस के दौरान किसी भी नई परंपरा या नए रास्ते की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के आईजी, डीआईजी और कप्तानों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में पुलिस और राजपत्रित अधिकारियों को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और समस्या का समाधान करना चाहिए।
राजीव कृष्ण ने कहा कि अधिकारियों को पूरी सावधानी के साथ स्थिति पर नजर रखनी होगी ताकि जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।