जोधपुर। लेह में हुई हिंसा के बाद प्रदर्शन में शामिल रहे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जोधपुर लाकर सेंट्रल जेल में रखा गया है। उन्हें यहां लाए 36 घंटे से अधिक हो चुके हैं और इस दौरान जेल प्रशासन और पुलिस लगातार कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए आरएसी के जवानों के साथ जेल प्रहरी भी लगातार चौकसी कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस का एक विशेष दस्ता भी निगरानी में तैनात है। वरिष्ठ जेल अधिकारियों से लेकर जिला और पुलिस प्रशासन तक वांगचुक की स्थिति पर लगातार अपडेट ले रहे हैं।
जेल डीआईजी राकेश मोहन शर्मा और जेल एसपी प्रदीप लखावत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश सुरक्षा इंतजामों का पल-पल का फीडबैक ले रहे हैं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।विशेष सेल में रखे जाने के साथ ही सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य परीक्षण भी समय-समय पर किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को तुरंत संभाला