गांव के लोगों ने बताया कि देर रात अचानक तेज बारिश के बाद एक भीषण गर्जना सुनाई दी और देखते ही देखते पानी और मलबा गांव की ओर बहने लगा। घटना के दौरान कई लोग अपने घरों में सो रहे थे। कुछ लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर कहा, "बादल फटने की सूचना आई है और बहुत तेज गति से मलबा आया है पानी के साथ। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य किया जाए। हमारी सेना के लोग जिसमें NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग कोशिश कर रहा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को बचाया जाए।