नई दिल्ली । युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने गुरुवार को एक नई नीति जारी की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों पर भारत के रुख को रेखांकित किया गया। इसके तहत भारतीय टीम को पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम को भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इजाजत नहीं होगी।
मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, "पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों के प्रति भारत का दृष्टिकोण उस देश के साथ व्यवहार में उसकी समग्र नीति को दर्शाता है। द्विपक्षीय संबंधों के विषय में, नीति में अस्पष्टता की कोई गुंजाइश नहीं है। जहां तक एक-दूसरे के देश में द्विपक्षीय खेल आयोजनों का संबंध है, भारतीय टीमें पाकिस्तान में प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगी। न ही हम पाकिस्तानी टीमों को भारत में खेलने की अनुमति देंगे।
"भारतीय टीम और खिलाड़ी उन इंटरनेशनल इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं, जिनमें पाकिस्तान की टीमें या खिलाड़ी शामिल हों। इसी तरह, पाकिस्तानी खिलाड़ी और टीम भारत की ओर से आयोजित बहुपक्षीय आयोजनों में हिस्सा ले सकेगी।
यह घोषणा पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर की गई है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
यूएई में एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप-ए में यह दोनों देश टी20 फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे।
टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। इसके बाद पाकिस्तान से हाईवोल्टेज मैच होगा। ग्रुप चरण में टीम इंडिया का अंतिम मुकाबला 19 सितंबर को ओमान से होगा।
nice
ReplyDeletetop ki news
ReplyDeleteachhi khabar
ReplyDelete