वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया है कि व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ उनकी बातचीत में यूक्रेन के लिए 90 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार खरीदने की योजना शामिल है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह खरीदारी यूरोपीय फंड से की जाएगी और यह यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी का हिस्सा होगी। व्हाइट हाउस की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इस पर अभी चर्चा चल रही है और कोई औपचारिक समझौता नहीं हुआ है। अगले एक से डेढ़ हफ्ते में समझौता अंतिम रूप ले लेगा
।जेलेंस्की और ट्रंप की व्हाइट हाउस में मुलाकात से पहले एक प्रस्ताव पैकेज तैयार किया गया। यह पैकेज ट्रंप के अमेरिकी उद्योग के आर्थिक फायदों पर जोर को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
जब भविष्य की सहायता के बारे में पूछा गया, तो ट्रंप ने कहा कि हम कुछ भी मुफ्त में नहीं दे रहे, हम हथियार बेच रहेये प्रस्ताव ट्रंप और पुतिन की अलास्का में हुई मुलाकात के कुछ दिन बाद आए, जहां ट्रंप ने 'बड़ी प्रगति' की बात कही, लेकिन युद्ध खत्म करने का कोई समझौता नहीं हुआ