कांगड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अदिति सिंह ने शुक्रवार शाम बताया कि शव खनियारा गांव में मनुनी खड्ड क्षेत्र के पास एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर मिला, जिससे इस घटना में मृतकों की कुल संख्या छह हो गई।
सिंह ने बताया कि बारिश के कारण राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और होमगार्ड द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए खोज और बचाव अभियान में बाधा उत्पन्न हुई। शनिवार सुबह दो और लोगों की तलाश फिर से शुरू होगी।
