सीतापुर ।आजाद अधिकार सेना ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के आह्वान पर जिला ईकाई सीतापुर द्वारा जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर अमेरिका द्वारा ईरान पर मनमानी ढंग से किए गए बमबारी के सम्बन्ध में प्रदर्शन करते हुए जिला मैजिस्ट्रेट सीतापुर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम प्रत्यावेदन सौंपा।
प्रत्यावेदन में कहा गया कि जब भारत ने पिछले दिनों वाजिब कारणों से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया उस समय अमेरिका ने खुलकर साथ देने की जगह केवल शान्ति और युद्ध विराम की बात की।अब अमेरिका ने बिना किसी उकसावे के मन माने ढंग से ईरान पर बम बारी की है,जिसका भविष्य में अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों पर भारी दुष्परिणाम और दुरुपयोग किया जाना सम्भव है।
आजाद अधिकार सेना ने भारत के राष्ट्रपति से विश्व शान्ति के मद्दे नजर अमेरिका के इस कार्य का अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर स्पष्ट विरोध किए जाने की मांग की है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान चन्द्र भान सक्सेना लक्ष्मी कांत बाजपेई सुशील कुमार मिश्रा आदित्य सिंह राज कुमार श्रीवास्तव रजत शुक्ला उपस्थित रहे।
