सहारनपुर। राउंड टेबल इंडिया-368 के तत्वाधान में आयोजित चैरिटेबिल कॉमेडी नाइट शो 3.0 कार्यक्रम में हास्य कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।
जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल, संस्था के चेयरमैन अचरज सिंघल, उपाध्यक्ष माणिक ठकराल, सचिव ऋषि मनचंदा, कोषाध्यक्ष पंकज ग्रोवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। संस्था के चेयरमैन अचरज सिंघल व संस्था पदाधिकारियों ने सभी मुख्य अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता भंेटकर अभिनंदन किया। इस दौरान हास्य कलाकार अमित टंडन ने कॉमेडी शो में अपनी हास्य व्यंग्यों से श्रोताओ को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर दिया और श्रोताओ की जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आयी एंकर नैना बवेजा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अंशुल अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन अर्चित जैन, जीनस गाबा, पुनीत सडाना, आशीष, यश कालड़ा, आयुष अग्रवाल, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिनव जैन, आशीष जैन, केशव चुग, वरुण अग्रवाल, अरिहंत जैन, प्रकाश, सजग सचदेवा, अनमोल गर्ग आदि सदस्य मौजूद रहे।कॉमेडी नाईट शो में हास्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से बांधा समां
June 26, 2025
0
