इस कमेटी की बैठक करते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर
त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था रखे चुस्त दुरस्त -- एस पी
हमीरपुर । आगामी त्यौहार मोहर्रम को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक में कहा कि त्यौहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए।
बैठक में जनपद के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, मस्जिदों के प्रबंधकों, ताजियादारों, पीस कमेटी सदस्यों तथा प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाए जाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति, संयम एवं आस्था का प्रतीक है। समाज में किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रम या वैमनस्य को फैलने न दिया जाए। सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में ताजिया जुलूसों के मार्ग का पूर्व निर्धारण एवं अनुमति। और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी हेतु पुलिस बल की तैनातीके साथ ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से निगरानी।
जुलूस मार्ग पर बैरिकेडिंग व ट्रैफिक व्यवस्था की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जा रही हैं। आम जनता से भी सहयोग की अपेक्षा के साथ ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी हमीरपुर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
