पूर्व सपा जिला अध्यक्ष/ सीनियर अधिवक्ता समीम कौसर सिद्दीकी का था मुंशी
सीतापुर राकेश पाण्डेय।जिले के रामकोट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरगदिया मजरा जैतीखेड़ा गांव निवासी पचास वर्षीय गोपीनाथ यादव पुत्र दयाशंकर यादव समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष/ वरिष्ठ अधिवक्ता शमीम कौसर सिद्दीकी के मुंशी थे। इनकी पत्नी कृष्णा देवी वर्ष 2010 से 2015 तक प्रधान रह चुकी है।दस मार्च 2025 को बाइक से सवार होकर दीवानी कचेहरी से घर जाते समय रामकोट थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निकट प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर तेजा सिंह पुरवा निवासी प्रधान प्रतिनिधि सिमरन सिंह सहित अन्य लोगों ने मुंशी के ऊपर शाम ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, और उन्हें घायल अवस्था में इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। मृतक के पुत्र सुमित यादव ने छः आरोपी सिमरन पुत्र हरजिंदर, जोगराज उर्फ जग्गा, राहुल पुत्र राम नरायन राममिलन पुत्र राजाराम व अन्य आरोपियों के खिलाफ रामकोट थाने में लिखित तहरीर दे दी थी।
पुलिस ने मु.अ.सं. 0052/2025 BNSS की धारा 109 (1) 61 (2) तहत दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है।उसके बाद हालत में सुधार होने पर घर ले आए थे।
चौदह मई को हालत खराब हो गई थी, परिजन पुनःट्रामा सेंटर लखनऊ इलाज हेतु ले गए,तब से बराबर इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान तीन महीने बाद बीते दिवस लखनऊ में गोपी नाथ यादव की मौत हो गई।
सूचना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई,वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था,घर में मातम छाया हुआ है।
